हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) एसएसपी नवनीत सिंह की एनर्जेटिक लीडरशिप में हरिद्वार पुलिस ने 72 घंटे के भीतर अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके चंगुल से 2 मासूम बच्चों को सकुशल मुक्त कराया है। इनमें बैरागी कैंप की झुग्गी से चुराई गई 3 साल की राधिका और 24 मई को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चुराया गया 1 साल का कार्तिक शामिल है।6 जून 2026 को बैरागी कैंप निवासी विनोद सोलंकी ने कनखल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 3 साल की बेटी राधिका को कोई अज्ञात व्यक्ति उठा ले गया। मु0अ0सं0 196/26 धारा 137(2) BNS दर्ज कर एसएसपी नवनीत सिंह ने खुद मामले की मॉनिटरिंग शुरू की और कई टीमों का गठन किया।
पीड़ित परिवार की माली हालत से साफ था कि फिरौती मकसद नहीं है। पुलिस ने डिजिटल और मैनुअल पुलिसिंग का तालमेल बैठाते हुए सैकड़ों CCTV फुटेज खंगाले, डंप डाटा का विश्लेषण किया और मुखबिर तंत्र एक्टिव किया। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया गया।लगातार छापेमारी से घबराए गिरोह के सदस्य अपहृत राधिका को आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर लावारिस छोड़कर फरार हो गए। RPF की सूचना पर हरिद्वार पुलिस दिल्ली पहुंची और बच्ची को सकुशल बरामद किया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह ने 24 मई को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 1-1.5 साल के कार्तिक को भी चुराया था। डेढ़ लाख में सौदा कर उसे बदायूं, यूपी में बेच दिया गया था। हरिद्वार पुलिस ने कार्तिक को भी सकुशल बरामद कर लिया। दिल्ली पुलिस को सूचना दे दी गई है।यह संगठित गिरोह यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड तक फैला था। इनमें चुराकर ले जाकर ग्राहक ढूंढकर बेचने और फर्जी मां-बाप बनने तक का वर्क डिस्ट्रीब्यूशन था। निसंतान दंपतियों को 2 से 5 लाख में बच्चे बेचते थे। आरोपी आकिल और प्रीति शर्मा पर रेट तय कर बच्चे को अपना या अनाथ बताकर बेचने की जिम्मेदारी थी।
“गिरफ्तार आरोपी”
1. मोहम्मद आकिल, अमरोहा, यूपी
2. नसीमा पत्नी आकिल, अमरोहा
3. जुल्फेकार, अमरोहा देहात
4. धर्मेन्द्र कुमार, मुजफ्फरनगर, हाल लक्सर
5. प्रीती शर्मा पत्नी धर्मेन्द्र, जालौन, हाल मुजफ्फरनगर
6. शिवा सिंह उर्फ गौरव, बिहार, हाल ज्वालापुर
“ये वाकई एक बड़ी कामयाबी है, हमने एक मां से किया अपना वादा पूरा किया। हरिद्वार पुलिस मानव तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है।” – नवनीत सिंह, एसएसपी हरिद्वार।बरामदगी:3 वर्षीय राधिका और 1.5 वर्षीय कार्तिक सकुशल बरामद।
“पुलिस टीम में शामिल”
इस ऑपरेशन में कोतवाली कनखल, कोतवाली नगर, CIU हरिद्वार और AHTU हरिद्वार की कुल 27 सदस्यीय टीम शामिल रही। व0उ0नि0 अनुज सिंह, CIU प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।

