Breaking
28 Apr 2026, Tue

कांवड़ यात्रा 2026: सभी निर्माण कार्य 30 जून तक पूरे करने के निर्देश, घाटों-पुलों पर रहेगी विशेष सुरक्षा  

हरिद्वार:(जीशान मलिक)आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए सीसीआर सभागार में मेलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि कांवड़ क्षेत्र में पड़ने वाले कुंभ से जुड़े सभी निर्माण कार्य हर हाल में 30 जून तक पूरे किए जाएं। जो कार्य समय पर पूरे नहीं हो सकते, उनके लिए ऐसी योजना बनाई जाए कि यात्रा बाधित न हो और कांवड़ियों की सुरक्षा प्रभावित न हो।

निर्माण कार्य: मेलाधिकारी सोनिका ने कहा कि शहर में चल रहे सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ मेला शुरू होने से पहले पूरा करने का प्रयास किया जाए। घाटों और पुलों पर कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के विशेष प्रबंध हों।सड़कें और बिजली: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राष्ट्रीय राजमार्ग और लोनिवि को दो माह में सभी सड़कें पूरी करने को कहा। विद्युत विभाग को बहादराबाद में यातायात बाधित कर रहे पोल को आज ही हटाने और ज्वालापुर में भी प्राथमिकता से हटाने के निर्देश दिए। मनसा देवी पैदल मार्ग का सुधार कार्य भी जल्द पूरा होगा।सीवरेज और अतिक्रमण: शहर में सभी सीवरेज कार्य 30 जून तक पूरे करने के निर्देश दिए गए। विभागों की संपत्तियों पर अतिक्रमण न होने देने और लगातार कार्रवाई करने को कहा गया।यातायात: एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि निर्माण सामग्री सड़क किनारे न रखी जाए। सड़क किनारे मलबा हटाने और गड्ढे दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें।

बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नंदन सिंह, डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध, एडीएम पी.आर. चौहान, एडीएम वैभव गुप्ता, एसपी क्राइम निशा यादव, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *