Breaking
26 Nov 2026, Thu

होली फैमिली स्कूल में मनाई गई हिंदू हृदय सम्राट बाला साहब ठाकरे की पुण्यतिथि, बच्चों के बीच दी गई श्रद्धांजलि

देहरादून:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) शिव सेना उत्तराखंड की ओर से मंगलवार को होली फैमिली स्कूल में नन्हे-मुन्हे बच्चों के साथ हिंदू हृदय सम्राट, टाइगर के नाम से प्रसिद्ध ब्रह्मलीन वंदनीय बाला साहब ठाकरे की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों के बीच बाला साहब ठाकरे जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके जीवन, विचारों और कार्यों को याद किया गया।इस आयोजित कार्यक्रम में शिव सेना उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सागर रघुवंशी ने कहा कि बाला साहब ठाकरे सिर्फ एक नेता नहीं थे, वो एक विचार थे, एक आंदोलन थे। साहेब टाइगर थे, टाइगर ही रहेंगे। उन्होंने हमेशा हिंदुत्व, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की लड़ाई लड़ी। उन्होंने कभी किसी के सामने झुकना नहीं सिखाया।उन्होंने कहा कि बाला साहब ने कभी किसी की आस्था का अपमान नहीं किया, उन्होंने हमेशा सबका सम्मान करना सिखाया। आज बाला साहब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका साहस, उनका विचार हर शिवसैनिक के दिल में जिंदा है। हम उनके दिखाए रास्ते पर हमेशा चलते रहेंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सरीन, प्रदेश महासचिव सुमित चौधरी, प्रदेश प्रचारक शिवम, महानगर अध्यक्ष मंजीत भट्ट, वरिष्ठ शिव सेना नेता रोशन गर्ग, वरिष्ठ शिव सेना नेता संजीव कपूर, प्रदेश प्रवक्ता संजीव दत्त मैठाणी, अलका, प्रिया, मीनाक्षी, रिया, संतोष सहित दर्जनों शिव सैनिक मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में कहा – टाइगर कभी मरता नहीं, वो हर शिवसैनिक के दिल में जिंदा रहता है। वंदनीय बाला साहब ठाकरे अमर रहें! जय भवानी, जय शिवाजी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *