Breaking
5 Jun 2026, Fri

हरिद्वार में STF की बड़ी कार्रवाई: 18 हजार नशीले ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, तस्कर फरार

रुड़की:(जीशान मलिक)ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत STF/ANTF उत्तराखंड ने हरिद्वार में बड़ी कार्रवाई की है। मंगलौर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में टीम ने लंढौरा क्षेत्र से 18,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए। तस्करी में इस्तेमाल बाइक भी जब्त की गई। जबकि आरोपी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए।

बीती 11 मई 2026 की शाम STF टीम थाना मंगलौर पुलिस के साथ लंढौरा क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान हीरो HF Deluxe बाइक संख्या UK08AF5637 पर सवार दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। पीछा करने पर आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए। बाइक की तलाशी में 18,000 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए।

“ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया नशीली दवा”

बरामद कैप्सूल पर “Acetaminophen, Tramadol Hydrochloride & Dicyclomine Hydrochloride Capsules” लिखा था। मौके पर बुलाए गए ड्रग इंस्पेक्टर हरीश ने जांच के बाद इसे प्रतिबंधित नशीली श्रेणी की दवा बताया। जब्त दवा की कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।

मामले में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में एक फरार आरोपी की पहचान फारुख पुत्र महमूद, निवासी बहादराबाद, हरिद्वार के रूप में हुई है। दूसरे साथी की तलाश जारी है। STF दोनों के फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है। SSP STF ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। राज्य में नशे के कारोबार पर सख्ती जारी रहेगी।

STF/ANTF टीम में निरीक्षक भवानी शंकर पंत, उपनिरीक्षक दीपक मेठाणी, हेड कांस्टेबल देशराज, कांस्टेबल प्रशांत चौहान और दीपक नेगी शामिल रहे। थाना मंगलौर से उपनिरीक्षक राम बहादुर और कांस्टेबल नरेश ने सहयोग किया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *