Breaking
5 Jun 2026, Fri

खेल भावना से गूंजा भगवानपुर, पूर्व मुख्यमंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

भगवानपुर:(जीशान मलिक)भगवानपुर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह रविवार को उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने विजेता टीम और खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

खिलाड़ियों को बधाई देते हुए डॉ. निशंक ने कहा, “खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं हैं। ये अनुशासन, समर्पण, टीम भावना और संघर्ष की प्रेरणा देते हैं।” उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया और कहा कि आज प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को मंच देते हैं। खेल युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ भाईचारा और सौहार्द भी मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना की।

राज्य मंत्री ओमप्रकाश जगदम्बनी ने कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का माध्यम हैं। सरकार भी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है।

समारोह में शोभाराम प्रजापति, ललित मोहन अग्रवाल, संदीप खटाना, अमन त्यागी समेत भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। विजेता खिलाड़ियों ने ट्रॉफी पाकर खुशी जताई और आयोजन समिति का आभार जताया। पूरे कार्यक्रम में खेल प्रेमियों का जोश देखते ही बना।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *