Breaking
10 Jun 2026, Wed

“हरिद्वार में 462 राशन कार्ड रद्द, DM मयूर दीक्षित के निर्देश पर कार्रवाई: पढ़े पूरी खबर”

हरिद्वार:(जीशान मलिक) जनपद हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जोरों पर है। शासन के निर्देश और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक 20,861 राशन कार्डों का सत्यापन पूरा किया जा चुका है, जिसमें 462 अपात्र कार्ड और 2202 यूनिट निरस्त कर दी गई हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे हरिद्वार जनपद में कई ऐसे परिवार चिन्हित हुए हैं जो UP और उत्तराखंड दोनों राज्यों से राशन कार्ड बनवाकर गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का दोहरा लाभ ले रहे थे।शासन से मिले निर्देशों के बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विशेष टीमें गठित कर राशन कार्डों का गहन सत्यापन शुरू कराया।

“28 अप्रैल से 8 जून तक चला अभियान”

यह विशेष सत्यापन अभियान दिनांक 28.04.2026 से 08.06.2026 तक चलाया गया। इस दौरान कुल 20,861 राशन कार्डों की जांच की गई। सत्यापन में आर्थिक रूप से सक्षम, अपात्र, मृतक एवं जनपद से बाहर निवासरत व्यक्तियों के नाम सामने आए।कार्रवाई करते हुए 462 राशन कार्ड और उनसे जुड़ी 2202 यूनिट को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में यह सत्यापन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। जिला पूर्ति विभाग ने स्पष्ट किया है कि अपात्र और दोहरे लाभ लेने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, ताकि सही लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *