Breaking
10 Jun 2026, Wed

सिडकुल में एक्शन मोड में पुलिस: 5 महिलाएं हिरासत में, पेंटागन मॉल के स्पा सेंटर पर भी मारा छापा

हरिद्वार:(जीशान मलिक)सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकतों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए सिडकुल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। सिडकुल पुलिस ने राठौर प्लाजा होटल के सामने आपत्तिजनक हरकतें कर राहगीरों को परेशान कर रही 5 महिलाओं को हिरासत में लिया है। साथ ही पेंटागन मॉल स्थित एक स्पा सेंटर पर भी छापेमारी की गई।थाना सिडकुल को लगातार शिकायत मिल रही थी कि कुछ महिलाएं राठौर प्लाजा होटल के सामने आने-जाने वाले लोगों को देखकर अशोभनीय व अश्लील इशारे कर रही हैं। इससे स्थानीय नागरिकों और राहगीरों में भारी रोष था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष अजय शाह के निर्देशन में टीम गठित की गई। महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।पुलिस टीम जब बताए गए स्थान पर पहुंची तो वहां कुछ महिलाएं आपत्तिजनक हरकतें करती हुई पाई गईं। महिला पुलिसकर्मियों की मदद से सभी 5 महिलाओं को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित महिलाओं के खिलाफ मु0अ0सं0-228/2026, धारा 296 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इसके अलावा थाना क्षेत्र स्थित पेंटागन मॉल के एक स्पा सेंटर पर भी पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक शालीनता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।

“पुलिस टीम में शामिल”

1. अजय शाह, थानाध्यक्ष, थाना सिडकुल

2. प्रवीण बिष्ट, वरिष्ठ उपनिरीक्षक

3. महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी

4. अन्य पुलिस कर्मचारीगण।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *