Breaking
14 Jun 2026, Sun

हरिद्वार में 30 अप्रैल रात से लागू होगा ट्रैफिक प्लान, पुलिस ने जारी किए रूट और पार्किंग  

हरिद्वार:(जीशान मलिक)01 मई 2026 बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित यातायात के लिए हरिद्वार पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। 30 अप्रैल रात 12 बजे से स्नान समाप्ति तक शहर में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

ट्रैफिक प्लान की मुख्य व्यवस्था:होल्डिंग एरिया: दबाव बढ़ने पर नगलाइमरती से वाहनों को बैरागी कैम्प में रोका जाएगा और क्रमवार शहर में प्रवेश दिया जाएगा। चीला मार्ग: ऋषिकेश की ओर जाने के लिए उपयोग होगा।वैकल्पिक मार्ग: टोल प्लाजा पर दबाव बढ़ने पर नहर पटरी मार्ग से निकासी होगी। देहरादून/ऋषिकेश की बसें जरूरत पर मोहण्ड मार्ग से जाएंगी।

रूट और पार्किंग:

दिल्ली-मेरठ से: नारसन-मंगलौर-गुरुकुल कांगड़ी-शंकराचार्य चौक। पार्किंग: अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू।

अधिक दबाव पर: नगलाइमरती-लक्सर-जगजीतपुर। पार्किंग: बैरागी कैम्प।

नजीबाबाद से छोटे वाहन: चिड़ियापुर-श्यामपुर-चंडीचौक। पार्किंग: दीनदयाल, पंतद्वीप।

बड़े वाहन: डायवर्जन से। पार्किंग: गौरीशंकर, नीलधारा।

देहरादून/ऋषिकेश से: नेपाली फार्म-रायवाला-हरिद्वार। पार्किंग: लालजीवाला, पंतद्वीप।ऑटो/विक्रम व्यवस्था:देहरादून से आने वाले ऑटो जयराम मोड़ तक, ज्वालापुर से रानीपुर मोड़-देवपुरा होकर, BHEL से भगत सिंह चौक-टिबड़ी फाटक रूट से चलेंगे। ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक ऑटो/विक्रम/टैक्सी का संचालन नहीं होगा।

हरिद्वार पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से निर्धारित रूट का पालन कर सहयोग की अपील की है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *