Breaking
26 Apr 2026, Sun

हरिद्वार में हीटवेव: 27 अप्रैल से बदलेगा स्कूलों का टाइम, DM मयूर दीक्षित के आदेश

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश जारी किए हैं।

शासन के निर्देशों के क्रम में 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक नई समय-सारणी लागू रहेगी। प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के बच्चों की कक्षाएं प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगी। वहीं कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं की कक्षाएं प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगी।

डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि सभी विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा व स्वास्थ्य को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

“डीएम के मुख्य निर्देश”

1. विद्यालयों में नियमित अंतराल पर वॉटर बेल बजाई जाए ताकि बच्चे समय-समय पर पानी पी सकें और डिहाइड्रेशन से बचाव हो।

2. सभी विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

3. कक्षाओं में पर्याप्त वेंटिलेशन, ओआरएस एवं आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था रखी जाए।

4. छात्रों को हीटवेव से बचाव संबंधी जानकारी दी जाए।

5. तेज धूप के दौरान खेल-कूद एवं बाहरी गतिविधियां न कराई जाएं।

6. अवकाश के उपरांत छात्रों को समूह में घर भेजा जाए।

उक्त आदेश जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों पर लागू होंगे। सभी प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *