Breaking
5 Oct 2026, Mon

हरिद्वार में सादगी से मनी गांधी-शास्त्री जयंती, जिला जज ने किया कारागार और संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) जनपद न्यायालय हरिद्वार, जिला कारागार एवं राजकीय संप्रेक्षण गृह रोशनाबाद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सादगी एवं श्रद्धापूर्वक मनाई गई।जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेन्द्र दत्त के मार्गदर्शन में जनपद न्यायालय परिसर में जिला जज एवं अन्य न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसी क्रम में जिला कारागार रोशनाबाद में बंदियों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, शांति और सुधारवादी विचारों से अवगत कराया गया। साथ ही बंदियों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता और समय पूर्व रिहाई से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।राजकीय संप्रेक्षण गृह रोशनाबाद में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनपद न्यायाधीश नरेन्द्र दत्त, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योति बाला, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरनजीत कौर और किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट कंचन चौधरी ने संप्रेक्षण गृह का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बच्चों के रहने की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाओं, विधिक सहायता और साफ-सफाई का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बच्चों को बापू के जीवन मूल्यों और अनुशासन के प्रति प्रेरित भी किया गया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *