Breaking
6 Oct 2026, Tue

हरिद्वार में शुरू हुई खनन प्रक्रिया, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जारी किए आदेश

हरिद्वार:(रागिब नसीम) शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद हरिद्वार में आगामी खनन सत्र 2026-27 की समस्त खनन संक्रियाएं आज 01 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ कर दी गई हैं।इस संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा 30 सितंबर 2026 को आदेश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में शासन के निर्देशों के अनुपालन में राजस्व हित को ध्यान में रखते हुए 01 अक्टूबर से सभी खनन संक्रियाएं अनिवार्य रूप से प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि खनन कार्यों में किसी प्रकार का विलंब न किया जाए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि खनन प्रक्रिया के दौरान माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल एवं माननीय एनजीटी, नई दिल्ली द्वारा पारित आदेशों का भी पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *