Breaking
21 Sep 2026, Mon

हरिद्वार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)राजकीय प्राथमिक विद्यालय आन्नेकी नंबर 1, बहादराबाद, हरिद्वार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशानुसार विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मौहम्मद नौमान साबिर, अधिकार मित्र ने छात्रों को विभिन्न कानूनी सेवाओं और अधिकारों के बारे में जानकारी दी।

“जागरूकता शिविर में दी गई जानकारी…

– जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जरूरतमंदों को दी जाने वाली नि:शुल्क सेवाएं

– 14 मार्च 2026 को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत

– किशोर न्याय अधिनियम 2015 और पोक्सो अधिनियम 2012 के बारे में जानकारी

– साइबर क्राइम से बचाव और बच्चों का परीक्षा से मानसिक तनाव से बचाव

– नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 और साइबर क्राइम नंबर 1930 के बारे में जानकारी

– स्कूल के 101 छात्र

– कार्यवाहक प्रधानाचार्या अंजू यादव

– अध्यापकगण रानी, अल्पना गुप्ता और अनुज कुमार रहे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के द्वारा आम जनमानस से अपील की जा रही है कि वे अपने अधिकारों और कानूनी सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें और इसका लाभ उठाएं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *