Breaking
5 Oct 2026, Mon

हरिद्वार में विद्यालयों के शीतकालीन समय में संशोधन, 15 अक्टूबर तक सुबह 7:45 बजे से होंगे संचालित

हरिद्वार:(जीशान मलिक) जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी माध्यमिक तथा प्रारंभिक विद्यालयों के शीतकालीन समय में संशोधन किया गया है।प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद ने बताया कि पूर्व में जारी आदेश के अनुसार 01 अक्टूबर 2026 से विद्यालयों का समय सुबह 08:45 बजे से दोपहर 03:10 बजे तक निर्धारित किया गया था।

उन्होंने बताया कि जनपद की भौगोलिक परिस्थितियों, विभिन्न शिक्षक संघों के अनुरोध और जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देश पर समय में बदलाव किया गया है।नए आदेश के अनुसार अब 15 अक्टूबर 2026 तक जनपद के समस्त विद्यालय सुबह 07:45 बजे से दोपहर 02:10 बजे तक संचालित होंगे।

प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि 15 अक्टूबर तक यह संशोधित समय-सारणी ही लागू रहेगी और अन्य सभी शर्तें यथावत रहेंगी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *