Breaking
15 Sep 2026, Tue

हरिद्वार में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच जारी

हरिद्वार में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच जारी

हरिद्वार,अजय नामदेव,भगवा सनातन टाइम्स

थाना कनखल क्षेत्रांतर्गत जमालपुर कलां की रमा विहार कॉलोनी में शनिवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, परिजनों ने युवक को बेडरूम में फांसी पर लटका हुआ देखा और तत्काल 108 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों का कहना है कि मृतक पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान दिखाई दे रहा था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *