Breaking
31 Oct 2026, Sat

लक्सर तहसील सभागार में आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक की गई आयोजित,सभी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में अलर्ट रहने के निर्देश

लक्सर:(जीशान मलिक)सोमवार को लक्सर तहसील में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें किसी भी क्षेत्र में जलभराव के निकासी एवं कोई घटना गठित हो होने पर इसकी सूचना जिला आपदा कंट्रोल रूम एवं संबंधित तहसील के कंट्रोल रूप में तत्काल सूचित करने के निर्देश दिए।

परिसंपत्ति एवं परियोजना को क्षति होने पर उसका आंकलन कर उसका आंकलन प्रस्ताव फोटोग्राफ के साथ जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को उपलब्ध करने के निर्देश दिए।

मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट एवं भारी वर्षा के मद्देनजर जनपद में जलभराव की स्थिति एवं किसी घटना से निपटने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में तहसील सभागार लक्सर में जिला आपदा प्रबंधन के बैठक आहूत की गई जिसमें जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

इस बैठक में अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि तहसील लक्सर जलभराव की दृष्टिगत सवेंदनशील है इसके लिए यह जरूरी है कि यदि भारी वर्षा के कारण किसी भी क्षेत्र में जलभराव के स्थिति उत्पन्न होती है तो जलनिकासी के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जलनिकास का कार्य त्वरित गति से किया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि भारी वर्षा के कारण यदि कोई परिसंपत्ति एवं परियोजना क्षतिग्रस्त होती है तो उसका तत्काल आंकलन करते हुए आंकलन प्रस्ताव फोटोग्राफ सहित जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को उपलब्ध करने के निर्देश दिए इसके साथ ही उन्होंने किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति एवं कोई घटना गठित होने पर इसकी सूचना तत्काल जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय एवं तहसील कार्यालय के कंट्री रूम एवं बाढ़ चौकियों के कंट्रोल रूम में तत्काल सूचना उपलब्ध करना सुनिश्चित करे ताकि तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

उन्होंने उप जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जलभराव के स्थिति एवं कोई घटना गठित होने पर लोगों को बनाए जाए राहत शिविर में पहुंचने की कार्यवाही सुनाश्चित की जाए इसके लिए उन्होंने सभी राहत शिवरों में खाद्य सामग्री,बिस्तर,पानी,विद्युत एवं शौचालय की व्यवस्था भी सुनाश्चित कर की जाए।

उन्होंने विद्युत विभाग,जल् संस्थान एवं पेयजल निगम को निर्देश दिए है कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर तत्काल विद्युत व्यवस्था सुचारू की जाए तथा क्षेत्र में फील्ड कर्मचारियों से झूलती तारों का भी निरीक्षण किया जाए।

उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कोई भी पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने पर पेयजल आपूर्ति तत्काल सुचारू कराई जाए।

बैठक में उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल,आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, तहसीलदार लक्सर ,सीओ लक्सर नताशा सिंह, डीएसओ तेजबल सिंह,एसीएमओ डॉ अनिल वर्मा, जिला पंचायत राज अधिआरी अतुल प्रताप सिंह, एनडीआरएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल देवेंद्र कुमार,खंड शिक्षा अधिकारी विमल कुमार, तहसीलदार लक्सर प्रताप सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे ।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *