Breaking
18 Sep 2026, Fri

हरिद्वार में पूर्व भाजपा महिला पदाधिकारी देह व्यापार में गिरफ्तार, नाबालिग बेटी के यौन शोषण का भी आरोप

हरिद्वार में पूर्व भाजपा महिला पदाधिकारी देह व्यापार में गिरफ्तार, नाबालिग बेटी के यौन शोषण का भी आरोप

हरिद्वार, 4 जून, भगवा सनातन टाइम्स

जनपद हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में भाजपा की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला पर न केवल अन्य युवतियों को देह व्यापार में शामिल करने का आरोप है, बल्कि अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के यौन शोषण का गंभीर आरोप भी लगा है। यह मामला क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार की गई महिला की पहचान अ… शर्मा के रूप में हुई है, जो पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं और पूर्व में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला लंबे समय से अपने पति से अलग रह रही थी तथा अपनी बेटी के साथ हरिद्वार में रह रही थी।

रानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए महिला को मंगलवार देर रात शिवमूर्ति क्षेत्र के एक होटल से गिरफ्तार किया। यह होटल काफी समय से संदिग्ध गतिविधियों के कारण चर्चा में रहा है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है, और होटल की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महिला पर अपनी नाबालिग बेटी का यौन शोषण अपने एक बॉयफ्रेंड के दोस्तों से करवाने का भी आरोप है। इस संबंध में पुलिस ने बच्ची के बयान दर्ज कर लिए हैं और उसे महिला सुरक्षा एवं परामर्श केंद्र की निगरानी में रखा गया है।

प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि महिला का संपर्क कुछ प्रभावशाली नेताओं और स्थानीय अधिकारियों से था, जिसकी आड़ में वह अपने अवैध धंधे को अंजाम दे रही थी। हालांकि पुलिस प्रशासन ने अभी तक इस मामले में सार्वजनिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *