
देहरादून: जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, वांछित हिस्ट्रीशीटर शौकीन उर्फ नाडा गिरफ्तार
देहरादून भगवा सनातन टाइम्स


एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट के निर्देश पर वारण्टियों एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक जीआरपी एवं पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी के दिशा-निर्देशन में थाना जीआरपी देहरादून की ओर से प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

इस टीम ने दिनांक 03 जून 2025 को सुरागरसी एवं पतारसी के आधार पर वांछित आरोपी शौकीन उर्फ नाडा (उम्र 33 वर्ष), पुत्र फुरकान, निवासी ब्रह्मपुरी, शिव मंदिर, लालपुल, थाना पटेलनगर, देहरादून को गिरफ्तार किया। उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना जीआरपी देहरादून में एनबीडब्ल्यू वाद सं0-186/15, मु0अ0सं0-11/13, धारा-25/4 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज था।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
अभियुक्त शौकीन उर्फ नाडा एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं:
🔹 थाना जीआरपी देहरादून:
•मु0अ0सं0-17/13, धारा-41/109 सीआरपीसी
•मु0अ0सं0-30/13, धारा-41/109 सीआरपीसी
•मु0अ0सं0-04/22, धारा-379/411 भादवि
•मु0अ0सं0-07/22, धारा-4/25 आर्म्स एक्ट
•मु0अ0सं0-10/22, धारा-2(बी)(1)(3) गैंगस्टर अधिनियम
🔹 थाना कोतवाली देहरादून:
•मु0अ0सं0-266/14, धारा-379/411 भादवि
•मु0अ0सं0-23/15, धारा-379/411 भादवि
•मु0अ0सं0-79/17, धारा-379/411 भादवि
•मु0अ0सं0-100/17, धारा-379/411 भादवि
•मु0अ0सं0-98/18, धारा-25/4 आर्म्स एक्ट
🔹 कोतवाली डालनवाला:
•मु0अ0सं0-10/17, धारा-25/4 आर्म्स एक्ट
🔹 कोतवाली पटेलनगर:
•मु0अ0सं0-621/21, धारा-25/4 आर्म्स एक्ट
साल 2024 में जीआरपी देहरादून द्वारा अभियुक्त की हिस्ट्रीशीट तैयार कर जिला प्रशासन देहरादून को प्रेषित की गई थी। वर्तमान में आरोपी थाना पटेलनगर, देहरादून से हिस्ट्रीशीटर घोषित है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
1.उपनिरीक्षक प्रीति सैनी
2.हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह

