Breaking
29 May 2026, Fri

हरिद्वार में ‘न्याय प्रेरणा शिक्षक’ कार्यक्रम आयोजित, गुरुजनों को किया गया सम्मानित

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के सभागार में शुक्रवार, 12 सितंबर 2025 को “न्याय प्रेरणा शिक्षक : गुरु शक्ति, न्याय शक्ति, ज्ञान से न्याय की ओर” अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के अध्यक्ष नरेंद्र दत्त ने की।

मुख्य अतिथि जिला जज नरेंद्र दत्त ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और स्कूल, कॉलेज एवं महाविद्यालय से आए शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने समाज में गुरुजनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा और न्याय बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए अनिवार्य अधिकार हैं और इन्हें गुरुजन ही सार्थक बनाते हैं।

कार्यक्रम में एसपी सदर एवं आईपीएस निशा यादव, एसपी जीआरपी अरुणा भारती समेत कई विभागों से आए गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं, भारतीय जागरूकता समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मिगलानी, समिति के सदस्य, डिप्टी एलएसी रमन कुमार सैनी और रिटेनर एडवोकेट संगीत भारद्वाज ने भी शिरकत की।

कार्यक्रम के समापन पर सचिव सिमरनजीत कौर ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत विद्यालयों में स्थापित किए जा रहे बाल न्याय क्लब और महाविद्यालयों में संचालित लीगल एड क्लिनिक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अधिक से अधिक विद्यालयों में इन क्लबों को स्थापित करने का आह्वान किया और सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *