Breaking
17 Sep 2026, Thu

हरिद्वार में चला नशा मुक्त अभियान, भारतीय किसान यूनियन एकता ने सौंपा ज्ञापन

हरिद्वार में चला नशा मुक्त अभियान, भारतीय किसान यूनियन एकता ने सौंपा ज्ञापन

हरिद्वार, 19 अप्रैल 2025 — भारतीय किसान यूनियन एकता की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर पूरे देशभर के ज़िलों में नशा मुक्त अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फ़रमान त्यागी के आदेशानुसार हरिद्वार ज़िले में ज़िला अध्यक्ष सोनू त्यागी के आह्वान पर युवा ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल करीम ने इस अभियान की अगुवाई की।

अभियान के तहत अब्दुल करीम ने थाना रानीपुर के गैस प्लांट चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें नशे के बढ़ते प्रकोप को लेकर चिंता जताई गई। उन्होंने कहा कि नशे की लत हमारे युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रही है, जिससे न केवल उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है बल्कि पूरा परिवार प्रभावित हो रहा है।

ज्ञापन में प्रशासन से आग्रह किया गया कि नशा मुक्त सप्ताह को कम से कम दो सप्ताह तक चलाया जाए और हर थाना व चौकी स्तर पर नशे के विरुद्ध प्रचार-प्रसार किया जाए।

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन एकता के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमें प्रमुख रूप से —

अक्षय जायसवाल (युवा ब्लॉक उपाध्यक्ष), वसीम मलिक (ग्राम अध्यक्ष), आसिफ मलिक (ग्राम उपाध्यक्ष), तालिब अली, नवाज, फिरोज मलिक, शाहरुख मलिक, शहजाद अली, अफसर अली, मोहम्मद फैजान, गुलशेर, मेडी, मोनू सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *