Breaking
13 Sep 2026, Sun

हरिद्वार में कैंसर जागरूकता अभियान आयोजित, आईपीएस तृप्ति भट्ट रहीं अध्यक्षता में

हरिद्वार:(मनन ढींगरा) Psc वाहिनी सम्मेलन कक्ष, बीएचईएल कैंपस हरिद्वार में 1 मई को एक कैंसर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईपीएस तृप्ति भट्ट ने की, जबकि इसका आयोजन कैलाश ओमेगा कैंसर हॉस्पिटल, देहरादून के सहयोग से किया गया।

जागरूकता सत्र में डॉ. सौरभ बंसल ने कैंसर से संबंधित संभावित लक्षणों, रोकथाम के उपायों, समय पर निदान और उपचार के आधुनिक तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कर्मियों को समय पर चिकित्सीय सलाह लेने और नियमित जांच के महत्व को रेखांकित किया।

इस सत्र का उद्देश्य कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाना और कर्मियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित करना था। कार्यक्रम में ओमेगा कैंसर सेंटर और कैलाश हॉस्पिटल से डॉ. सौरभ बंसल के साथ विजेंद्र कंडारी, अंकुश व अन्य विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे।

इस महत्वपूर्ण सत्र का लाभ पीएसी बीएचईएल कैंपस हरिद्वार के समस्त अधिकारी एवं कर्मियों को प्राप्त हुआ। सभी ने इस ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *