
हरिद्वार:(चीफ एडिटर)एसएमजेएन पीजी कॉलेज परिसर में उत्तरांचल पंजाबी महासभा एवं रोटरी क्लब हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने सक्रिय रूप से भागीदारी की।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि “वृक्ष हमारी जीवन रेखा हैं। बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग पर नियंत्रण पाने के लिए पौधारोपण अनिवार्य है। हमें केवल पौधे लगाने ही नहीं बल्कि उनकी देखभाल करके उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करना होगा। वृक्ष हमारे प्राकृतिक एयर कंडीशनर और प्यूरीफायर हैं।” उन्होंने उत्तरांचल पंजाबी महासभा एवं रोटरी क्लब के इस प्रयास की सराहना की।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आज किए गए प्रयास भविष्य की पीढ़ियों को स्वस्थ जीवन देंगे। उन्होंने दोनों संस्थाओं को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा से सुनील अरोड़ा, अनिल कुमार, जगदीश लाल पाहवा, प्रदीप कालरा, हिमांशु चोपड़ा, पार्षद परविंदर सिंह, राजू ओबेरॉय, कामिनी सड़ाना, श्रीमती आशी भारद्वाज, देवेंद्र चावला, प्रवीण अरोड़ा, परमानंद पोपली, डॉ. संदीप कपूर, सुश्री मिनी, नेहा मलिक, शालू आहूजा, हिमानी मेहता, श्याम अदलखा, राम अरोड़ा, नागेश वर्मा, प्रमोद पांधी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब हरिद्वार की ओर से रोटेरियन बी. एम. गुप्ता, रोटेरियन मुकेश भार्गव, रोटेरियन हिमांशु चोपड़ा, रोटेरियन सक्षम पाठक और रोटेरियन नीरज अग्रवाल ने भाग लिया।
वहीं कॉलेज की ओर से प्रो. विनय थपलियाल, डॉ. शिवकुमार चौहान, डॉ. मनोज कुमार सोही, वैभव बत्रा, दिव्यांश शर्मा, डॉ. रेनू सिंह, कार्यालय अधीक्षक मोहन चंद्र पांडेय समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

