ऋषिकेश:(जीशान मलिक)पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र, ऋषिकेश (देहरादून) में सोमवार को राजकीय शिक्षक संघ के आह्वान पर आयोजित एक दिवसीय जिला मुख्यालय धरने के दौरान विद्यालय में छात्र संसद का गठन किया गया।
प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह के मार्गदर्शन में गठित इस छात्र संसद में मुख्यमंत्री पद के लिए माही सैनी, उपमुख्यमंत्री अर्चना पंत, अनुशासन मंत्री अभिषेक नेगी, पर्यावरण मंत्री पवन, शिक्षा एवं खेल मंत्री राधिका, वित्त मंत्री मयंक और स्वास्थ्य मंत्री साक्षी थापा का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
शिक्षकों के कार्यबहिष्कार के चलते दिनभर की अनुशासन व्यवस्था छात्र संसद, प्रधानाचार्य, व्यावसायिक अध्यापक और कार्यकाल कर्मियों ने संभाली।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह, व्यावसायिक अध्यापक इंद्रेश रावत, हरीश कुमार, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, अनिल भट्ट, विनोद पवार, मनोज शर्मा सहित सभी छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भागीदारी की।

