Breaking
5 Jun 2026, Fri

हरिद्वार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशों के क्रम में नगर निगम हरिद्वार द्वारा जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के साथ संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सीसीआर (CCR) के निकट और समस्त घाटों पर विशेष कार्रवाई की गई।

“अतिक्रमण हटाओ अभियान के परिणाम”

लगभग 50 से 60 ठेलियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।10 से अधिक ठेलियों को जब्त किया गया।तीन ठेलियों को जेसीबी के माध्यम से नष्ट किया गया।विभिन्न अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त किया गया।

“अधिकारी की चेतावनी”

यदि पुनः अतिक्रमण किया गया तो न केवल सामान जब्त किया जाएगा, बल्कि वैधानिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।।अतिक्रमण के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान,उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी,मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा,मुख्य सफाई निरीक्षक अर्जुन सिंह,अतिक्रमण प्रभारी आदित्य तेशवर मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *