हरिद्वार:(जीशान मलिक)सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत हरिद्वार पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। SSP हरिद्वार ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को हेलमेट पहनाकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन में जब्त किए गए रेट्रो साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न को मौके पर ही विनष्ट किया गया। SSP ने साफ कहा कि तेज आवाज और मोडिफाइड साइलेंसर पर पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
पुलिस मुख्यालय से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए आवंटित 7 मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों को SSP हरिद्वार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये नई बाइकें शहर में यातायात नियंत्रण, त्वरित रिस्पॉन्स और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेंगी।
SSP नवनीत सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा सिर्फ चालान तक सीमित नहीं है। लोगों को जागरूक कर नियमों का पालन कराना ही असली मकसद है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

