Breaking
27 Aug 2026, Thu

हरिद्वार पुलिस की अवैध शराब व अवैध ड्रग्स के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी 52 पैकेट देशी शराब के साथ के साथ 1 आरोपी को किया गिरफ्तार

 

हरिद्वार/भगवानपुर:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के द्वारा उत्तराखंड को नशा मुक्त करने के लिए चलाये जा रहे नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025 को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है।

आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर द्वारा थानास्तर पर अलग-अलग पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

उक्त क्रम में दिनांक 29.04.2025 को पुलिस टीम द्वारा डा0 राजकुमार के आम के बाग से आरोपी कुलदीप पुत्र रमेशचंद को 52 पैकेट देशी शराब के साथ पकड़ा गया।

आरोपी से बरामदगी अवैध देशी शराब के आधार पर थाना हाजा पर आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाम पता आरोपी का-
कुलदीप पुत्र रमेशचंद निवासी ग्राम मसाइकला थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार।

बरामदी का विवरण-
52 पैकेट माल्टा मसालेदार देशी शराब।

पुलिस टीम मे शामिल-
1- कां0 राकेश प्रजापति
2- कां0 अमित कुमार

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *