Breaking
21 Sep 2026, Mon

हरिद्वार नगर निगम ने अभियान चलाकर हटाए स्ट्रीट लाइट पोल पर लगाए गए तार

हरिद्वार:(जीशान मलिक)नगर निगम हरिद्वार द्वारा अवैध तथा अनियंत्रित ढंग से लगाए गए तारों के जंजाल के विरुद्ध कार्यवाही गतिमान रखते हुए हरिद्वार रेलवे स्टेशन से सहगल पेट्रोल पम्प तक नगर निगम के स्ट्रीट लाइट पोल पर लगाए गए डिश टीवी तथा इंटरनेट फाइबर के तारों को हटाया गया।

नगर निगम द्वारा 4 सितम्बर को शिवमूर्ति चौक से लेकर रेलवे स्टेशन तक अवैध रूप से लगे तारों को हटाया गया था। इसके बाद आगे बढ़ाते हुए नगर निगम द्वारा तारों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। मध्य हरिद्वार, ज्वालापुर, कनखल, खड़खड़ी, भीमगोड़ा सहित पूरे शहर में तार हटाने की कार्रवाई निरंतर की जाएगी।

नगर निगम की और से नागरिकों एवं सेवा प्रदाता कंपनियों से भविष्य में बिना अनुमति किसी भी प्रकार के तार, केबल अथवा उपकरण नगर निगम के स्ट्रीट लाइट पोल अथवा सार्वजनिक स्थलों पर न लगाए जाने की अपील भी की।साथ ही जिन स्थानों पर अनियंत्रित ढंग से तारों का जंजाल लगाया गया है। उन्हें तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं। हटाए ना जाने की स्थिति में नगर निगम द्वारा स्वयं कार्रवाई करते हुए तार हटाए जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी संबंधित सेवा प्रदाता कंपनी की होगी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *