Breaking
17 Sep 2026, Thu

हरिद्वार एसएसपी ने उत्तराखंड बोर्ड परिणाम जारी होने की तारीख पर अभिभावकों से की अपील…

 

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक )उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 19 अप्रैल को जारी हो रहा है।इसको लेकर छात्र छात्राओं में अभी से बेचैनी शुरू हो गई है। छात्र छात्राओं पर यह समय काफी कठिन बीतता है।

बच्चों पर परिजनों के कुछ बनने के दबाव के कारण कई बार कुछ छात्र विफलता में कठोर फैसले भी ले लेते हैं। जिनसे बचा जा सकता है।

हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने इसको लेकर अपने जीवन के अनुभव छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से शेयर किये हैं और बताया है कि मेरे गणित मे 18 अंक आये थे,हाईस्कूल फेल होने के बावजूद भी मैंने हार नहीं मानी लगातार मेहनत जारी रखी और आज आप देख सकते है,मेरी मेहनत ने मुझे पुलिस अधिकारी बना दिया।

आईपीएस प्रमेंद्र डोभाल ने छात्रों को बताया है कि कभी भी सबकुछ खत्म नहीं होता और संभावनाएं हमेशा कायम रहती हैं। उनके इस प्रेरणादायक संदेश को सुनें और जनहित में इसका प्रसार करें।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *