पिरान कलियर:(रागिब नसीम)सोहलपुर रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर स्वामी को युवकों ने लाठी डंडो से मारपीट कर घायल कर दिया। पूरी घटना मेडिकल स्टोर पर लगे सीसीटीवी कैमरो में कैद हो गई हैं।आपको बता दे कि जानकारी के अनुसार आसिफ़ निवासी मुक़र्रबपुर पिरान कलियर का सोहलपुर रोड पर पीपल चौक से आगे मेडिकल स्टोर हैं।
सोमवार को वह अपने मेडिकल स्टोर पर बैठा हुआ था, तो देर शाम कुछ युवक अपने हाथों में लाठी डंडे लेकर मेडिकल स्टोर में घुस गए और उस पर लाठियों से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया।मारपीट की घटना मेडिकल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। वीडियो में मेडिकल स्वामी उनसे इधर उधर बचने का प्रयास करता हुआ दिखाई दे रहा है। लेकिन आरोपी लगातार उस पर लाठी डंडो से हमला कर रहे हैं। शोर होने पर आसपास के दुकानदार को आता देख आरोपी धमकी देकर मोके से फरार हो गए।
पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल भेजा जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया हैं।थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया हैं और वीडियो के आधार पर हमला करने वालो की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा हैं।आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

