Breaking
30 Jul 2026, Thu

हज-2027 के लिए 20 जुलाई अंतिम तिथि, आवेदन में न करे देर

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) उत्तराखण्ड राज्य हज समिति ने हज-2027 पर जाने के इच्छुक प्रदेश के सभी आवेदकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। समिति ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष हज आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने की कोई संभावना नहीं है।उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा 22 जून 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार हज-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जून से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

उन्होंने कहा कि सभी आवेदकों को हज-2027 की गाइडलाइन का पालन करते हुए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन हज कमेटी की वेबसाइट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इसलिए आवेदक अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने भी प्रदेश के सभी इच्छुक हज यात्रियों से निर्धारित तिथि से पहले आवेदन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *