Breaking
21 Apr 2026, Tue

“स्वरा भास्कर ने पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक में चादर पेश कर मांगी अमन-ए-भाईचारे की दुआ”

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने पति फहद अहमद के साथ सूफी संत हज़रत सैयद आलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पिरान कलियर पहुंचीं। इस मौके पर उन्होंने दरगाह में चादर और फूल पेश कर देश में अमन, भाईचारे और एकता की दुआ मांगी।

दरगाह पहुंचने पर साहिबजादा शाह यावर मियां ने स्वरा भास्कर और उनके पति का स्वागत किया। उन्होंने दरगाह की तवारीख़ (इतिहास) और आध्यात्मिक महत्व के बारे में जानकारी दी और दोनों के लिए विशेष दुआ कराई।

चादर पेश करने के बाद अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा कि उन्हें यहां आकर गहरा सुकून और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव हुआ। उन्होंने कहा, “यह दरगाह हर धर्म और हर इंसान को एकता और मोहब्बत का संदेश देती है। मुझे, मेरे पति और बेटी को यहां आने का अवसर मिला, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”

स्वरा ने आगे कहा कि दरगाह साबिर पाक की मिट्टी में गंगा-जमुनी तहज़ीब और इंसानियत की खुशबू बसती है, जो पूरे देश को जोड़ती है।

जियारत के बाद स्वरा भास्कर ने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की, जहां उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। मौके पर हमजा मसूद, जर्जर अहमद समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *