Breaking
21 Jun 2026, Sun

स्वनिधि महोत्सव में समय पर ऋण अदायगी करने वाले लाभार्थी और बैंकर्स सम्मानित

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) भारत सरकार एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आज नगर निगम हरिद्वार परिसर में स्वनिधि महोत्सव एवं जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर किरण जैसल एवं नगर आयुक्त नन्दन कुमार ने संयुक्त रूप से किया।महोत्सव में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों ने अपने व्यवसाय को बढ़ाने की सफलता की कहानियां साझा कीं। इस दौरान समय पर ऋण की अदायगी करने वाले लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक अधिकारियों एवं बैंकर्स को भी सम्मानित किया गया।शिविर में जिला उद्योग केंद्र, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, रेशम विभाग, कृषि विभाग तथा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने स्टॉल लगाकर उपस्थित लोगों को विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर कई लोगों के आवेदन भी भरवाए गए।

मेयर किरण जैसल ने कहा, “प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना रेहड़ी-पटरी और छोटे कारोबारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम बनी है। लाभार्थी समय पर ऋण चुकाकर योजना का अधिकतम लाभ उठाएं और अपना व्यवसाय आगे बढ़ाएं।”नगर आयुक्त नन्दन कुमार ने कहा कि नगर निगम पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। “ऐसे शिविरों से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी और लाभ मिल रहा है। हमारा प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे।”

कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त श्याम सुन्दर प्रसाद, सिटी मिशन मैनेजर अंकित रमोला, वरिष्ठ सहायक शिव सिंह चौहान, लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा, दिनेश चन्द्र, रतन लाल, सुभाष शर्मा, हेम चन्द्र पाण्डेय, अर्जुन सिंह एवं डॉ. आशीष सहित अनेक अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि और लाभार्थी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *