Breaking
26 Nov 2026, Thu

स्कूली वाहनों व यात्री बसों का एक सप्ताह का विशेष निरीक्षण अभियान शुरू, पहले ही दिन मिलीं अनियमितताएं

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा स्कूली वाहनों व यात्री बसों के लिए एक सप्ताह का विशेष सघन निरीक्षण अभियान शुरू किया गया है।अभियान की शुरुआत 16 नवंबर 2026 को जिला जज / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेंद्र दत्त के आदेशानुसार नवोदय चौक, रौशनाबाद हरिद्वार से हुई।अभियान सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार सिमरजीत कौर के नेतृत्व में परिवहन विभाग व पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चलाया जा रहा है।

आज प्रातः स्कूली बसों का निरीक्षण किया गया, जिसमें बसों में प्राथमिक उपचार किट, सीसीटीवी कैमरे और अन्य आवश्यक उपकरणों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कुछ बसों में अनियमितताएं मिलीं, जिनको लेकर सचिव द्वारा परिवहन विभाग को उचित दिशा-निर्देश दिए गए।सचिव सिमरजीत कौर ने बताया कि यह विशेष निरीक्षण अभियान एक सप्ताह तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों का संचालन सुनिश्चित करना है।निरीक्षण के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारी, रिटेनर अधिवक्ता व पुलिस विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर जिले के अनेक स्कूलों में नशा मुक्ति अभियान के तहत पैनल अधिवक्ताओं व अधिकार मित्रों द्वारा विधिक जागरूकता शिविर भी आयोजित किए गए।शिविर में बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों और उसकी रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में भी बताया गया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *