Breaking
6 Oct 2026, Tue

सुवाखोली से कृषक रथ रवाना, किसानों को बांटे उन्नत बीज और कृषि यंत्र

देहरादून:(जीशान मलिक) कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस आयोजित कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री ने किसानों को उन्नत किस्म के बीज, कृषि यंत्र और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए।

इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में सेवा कार्य किए जा रहे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प के अनुरूप अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि यह कृषक रथ गांव-गांव जाकर किसानों को सरकार की कृषि योजनाओं के प्रति जागरूक करेगा, ताकि अधिक से अधिक किसान लाभ ले सकें। प्रदेश में पॉलीहाउस, मिलेट्स, ड्रैगन फ्रूट, कीवी की खेती और एरोमा मिशन के तहत 91 हजार किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।उन्होंने कहा कि कृषि विभाग द्वारा मृदा परीक्षण, जैविक खेती, जल संरक्षण और फसल विविधीकरण को लेकर किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, निदेशक कृषि दिनेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *