Breaking
28 Apr 2026, Tue

सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक, अतिक्रमण पर वार: DM ने शिवालिक नगर-BHEL अधिकारियों को दिए निर्देश

हरिद्वार:(जीशान मलिक)जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में शिवालिक नगर एवं BHEL क्षेत्र में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, BHEL के उच्च अधिकारियों सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

DM मयूर दीक्षित के सख्त निर्देश:पीठ बाजार में सख्ती, पीठ बाजार और आसपास के क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग किसी भी दशा में न हो। उपयोग करने वालों पर चालान कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश। क्षेत्र में किसी भी तरह का अतिक्रमण न हो। समय-समय पर संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने को कहा।एटीएम चौक के पास खोखा मार्केट में हाईटैक शौचालय बनाने के लिए नगर पालिका को स्थान चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करने को कहा। BHEL को एक माह में NOC देने के निर्देश। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और वाहनों की उचित पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित करने को कहा। संवेदनशील क्षेत्रों में CCTV लगाने के लिए पुलिस को स्थान चिन्हित करने के निर्देश। शिवालिक नगर के पार्कों के सौंदर्यकरण के लिए HRDA को जिम्मेदारी दी।नगर पालिका द्वारा बनाए गए शहीद चौक को पुनर्स्थापित करने के लिए PWD को स्थान चिन्हित करने को कहा। दीप गंगा सोसायटी, हरिद्वार ग्रीन व अंतरिक्ष एनआरआई सिटी में बिल्डर की मनमानी पर RM सिडकुल को बिल्डर व सोसाइटी के साथ बैठक कर समस्या सुलझाने के निर्देश। जर्जर विद्युत पोल को तुरंत हटाने के लिए विद्युत विभाग को कहा।

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा रखी। बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नंदन सिंह, सीएमओ डॉ आरके सिंह, BHEL ईडी रंजन कुमार, HRDA सचिव मनीष कुमार, एसडीएम जितेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *