देहरादून:(जीशान मलिक) सहस्त्रधारा में रविवार को स्नान के दौरान एक व्यक्ति तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। सूचना मिलते ही SDRF ने मोर्चा संभालते हुए इलाके में सघन सर्च अभियान चलाया। घंटों की तलाश के बाद करीब दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास उसका शव बरामद कर लिया गया।मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह CCR/आपदा कंट्रोल रूम देहरादून को सहस्त्रधारा क्षेत्र में एक व्यक्ति के पानी में बहने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एडिशनल एसआई मनोज जोशी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद टीम ने परिजनों से घटना की जानकारी जुटाई और संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की। तेज बहाव वाले क्षेत्र में SDRF जवानों ने लगातार सर्च अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद सहस्त्रधारा झरने से करीब दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया।मृतक की पहचान नौथ राम (करीब 50 वर्ष), निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। शव बरामद करने के बाद SDRF ने आवश्यक कार्रवाई के लिए उसे जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

