देहरादून:(ज़ीशान मलिक)विकास भवन सभागार, देहरादून में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय द्वारा सतत् विकास लक्ष्य को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डॉ० मनोज पंत, निदेशक, सेतु आयोग, उत्तराखण्ड शासन ने सतत् विकास लक्ष्यों के 17 Goals के बारे में विस्तार से बताया।
“मुख्य बिंदु…
– उत्तराखण्ड राज्य ने राष्ट्रीय स्तर पर सतत् विकास लक्ष्य रैंकिंग में 2023-24 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
– जनपद देहरादून ने राज्य स्तर पर वर्ष 2024-25 में सातवां स्थान प्राप्त किया है।
– कार्यशाला में SDG Data Eco System & Monitoring, पी०एम० गतिशक्ति तथा उत्तराखण्ड विजन 2047 पर चर्चा की गई।
– विशेषज्ञों ने Low hanging संकेतकों पर ध्यान देने और Data Mechanism में सुधार करने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर उपस्थित रहे।
– जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, शशि कान्त गिरि
– अपर सांख्यिकीय अधिकारी, धीरज गुप्ता
– नगर आयुक्त, नगर निगम ऋषिकेश
– परियोजना निदेशक, डी०आर०डी०ए०
– मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
– मुख्य शिक्षा अधिकारी
– मुख्य कृषि अधिकारी
– जिला कार्यक्रम अधिकारी
– वरिष्ठ परियोजना अधिकारी, उरेडा
– सहायक निदेशक, दुग्ध।

