Breaking
20 Sep 2026, Sun

नवोदय नगर वार्ड में विकास कार्यों का लोकार्पण

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर वार्ड संख्या 13 में विभिन्न कॉलोनियों में पूर्ण हुए सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सिद्धार्थ एन्क्लेव, साईं मंदिर के सामने वाली गली और परम विहार कॉलोनी में सड़कों का विधिवत लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया गया।

अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि”नगर पालिका शिवालिक नगर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *