Breaking
30 Aug 2026, Sun

सड़कों में गड्ढों पर गरजी कांग्रेस, कल तक मरम्मत का आश्वासन

रुड़की:(रागिब नसीम) सोलानी जल सेतु और पुराने कलियर मार्ग की बदहाल सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सिंचाई विभाग के उत्तराखंड गंगनहर कार्यालय पर धरना दिया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों ने सड़क के गड्ढे भरने का दावा किया था, लेकिन मौके पर स्थिति जस की तस मिली। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। बाद में अधिकारियों से वार्ता के बाद सिंचाई विभाग ने कल तक गड्ढे भरने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने चेतावनी दी कि तय समय में गड्ढे नहीं भरे गए तो कांग्रेस दोबारा आंदोलन करेगी। उन्होंने सोलानी नदी पुल और पुराने कलियर मार्ग की सड़क को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *