Breaking
6 Jun 2026, Sat

संयुक्त-निदेशक उच्च शिक्षा द्वारा महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण, परीक्षा व्यवस्था सराहनीय

संयुक्त-निदेशक उच्च शिक्षा द्वारा महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण, परीक्षा व्यवस्था सराहनीय

हरिद्वार, 04 जून 2025

संयुक्त-निदेशक उच्च शिक्षा प्रो. ए.एस. उनियाल ने आज डॉ. ममता डंयोडी नैथानी (उप-निदेशक) व डॉ. प्रमोद डोबरियाल (सहायक निदेशक) के साथ टिहरी स्थित श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा संचालित स्नातक व स्नातकोत्तर परीक्षाओं के सुचारू संचालन हेतु विभिन्न महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा नियंत्रण कक्ष, स्ट्रांग रूम तथा विभिन्न परीक्षा कक्षों का गहन अवलोकन किया। एस.एम.जे.एन. कॉलेज में की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए प्रो. उनियाल ने कहा कि महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए समुचित सुविधाएं उपलब्ध हैं। कॉलेज में लागू ड्रेस कोड और निगरानी हेतु लगाए गए सीसीटीवी कैमरे परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता को सुनिश्चित करते हैं।

उप-निदेशक डॉ. ममता डंयोडी नैथानी ने बताया कि महाविद्यालय की निष्पक्षता एवं उत्कृष्ट प्रबंधन के चलते विश्वविद्यालय द्वारा एस.एम.जे.एन. कॉलेज को मूल्यांकन व संग्रहण केन्द्र के रूप में निरंतर मान्यता दी जा रही है।

निरीक्षण के दौरान मुख्य परीक्षा प्रभारी डॉ. मन मोहन गुप्ता, प्रो. जगदीश चन्द्र आर्य, डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी, डॉ. नलिनी जैन, विनय थपलियाल, डॉ. सुषमा नयाल एवं चिकित्सक डॉ. प्रदीप त्यागी भी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त निरीक्षण दल ने राजकीय कॉलेज भूपतवाला, चमन लाल महाविद्यालय (लण्ढौरा) एवं राजकीय पीजी कॉलेज, लक्सर का भी निरीक्षण किया। सभी स्थानों पर आवश्यक व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। निरीक्षण के अंत में अधिकारियों ने संबंधित प्राचार्यों, प्राध्यापकों एवं स्टाफ को परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *