Breaking
6 Jun 2026, Sat

संगठन को मजबूती देगी भाजपा: रुड़की में तय हुआ प्रशिक्षण वर्ग का रोडमैप, छूटे नेताओं के लिए स्पेशल क्लास 

रुड़की:(जीशान मलिक)भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की की मासिक बैठक गुरुवार को उत्साह के साथ संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह ने की। इसमें आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, प्रशिक्षण वर्गों और प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। डॉ मधु सिंह ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल होने का आह्वान किया। कहा कि यह कार्यक्रम करोड़ों लोगों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ता है। सभी मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की उपस्थिति और गतिविधियों की रिपोर्टिंग ‘सरल ऐप’ पर करने के निर्देश दिए।

जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन की मजबूती के लिए जरूरी हैं। सभी पदाधिकारियों से प्रशिक्षण में पूर्ण सहभागिता और रात्रि प्रवास करने का आग्रह किया। बोले, भाजपा विचार आधारित संगठन है और प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाते हैं।

जिला सह प्रभारी रविन्द्र कटारिया ने बताया कि जो पदाधिकारी पहले प्रशिक्षण वर्ग में शामिल नहीं हो पाए, उनके लिए विशेष प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा। ताकि हर कार्यकर्ता संगठन की नीति और कार्यपद्धति से परिचित हो सके।

बैठक में प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, माटी कला बोर्ड उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, ललित मोहन अग्रवाल, मुनीष सैनी समेत कई नेता मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह और सागर गोयल ने किया। साथ ही मोर्चा अध्यक्ष विभोर सेठी, आदित्य रोड, नीटू सिंह, नील कमल शर्मा, सुदेश चौधरी सहित सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य शामिल हुए।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *