रुड़की:(जीशान मलिक)कोतवाली रुड़की पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी राशिद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पीड़िता ने 20 जनवरी 2026 को कोतवाली रुड़की में तहरीर दी थी। आरोप था कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के पुहाना निवासी राशिद पुत्र सुल्तान ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। साथ ही रेशमा पत्नी सुहेल निवासी पंचठागढी, मुजफ्फरनगर और शबाना ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 24/26 धारा 69, 115(2), 351(3), 89 BNS के तहत केस दर्ज किया था। विवेचना महिला उपनिरीक्षक मनसा ध्यानी को सौंपी गई थी।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की ने वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी के नेतृत्व में टीम गठित की। पुलिस टीम ने 14 मई को 24 वर्षीय आरोपी राशिद पुत्र सुल्तान निवासी पुहाना, थाना भगवानपुर, हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया।
“गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण”
राशिद पुत्र सुल्तान, उम्र 24 वर्ष, निवासी पुहाना, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार।
“पुलिस टीम में शामिल”
1. वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी
2. उपनिरीक्षक चंद्र मोहन सिंह
3. हेड कांस्टेबल 102 रजत
4. कांस्टेबल 1331 अनिल शर्मा ।

