
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ का एलान – लेटरहेड के दुरुपयोग पर होगी एफआईआर
अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट ने गैर मान्यता प्राप्त संघ पर लगाए गंभीर आरोप


देहरादून/ऋषिकेश/गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग, 17 अप्रैल।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ (मान्यता प्राप्त) ने अपने नाम और लेटरहेड का अवैध रूप से उपयोग किए जाने पर सख्त रुख अपनाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
संघ के अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट ने स्पष्ट किया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा एक समानांतर कर्मचारी संघ का गठन किया गया है, जिसे किसी भी प्रकार की आधिकारिक मान्यता प्राप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि यह कदम पूर्णतः गैरकानूनी है और इससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
बिष्ट ने आगे कहा कि यदि भविष्य में गैर मान्यता प्राप्त संयुक्त कर्मचारी संघ या उसके पदाधिकारी मंदिर समिति कर्मचारी संघ के लेटरहेड, लोगो या नाम का प्रयोग करते पाए गए, तो उनके विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
उन्होंने सभी कर्मचारियों और संबंधित विभागों से अपील की कि वे केवल मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघ से ही संपर्क रखें और किसी भी भ्रामक गतिविधि से बचें।

