Breaking
22 Apr 2026, Wed

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों को सरल दर्शन के लिए हुई महत्वपूर्ण बैठक

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों को सरल दर्शन के लिए हुई महत्वपूर्ण बैठक

 

ऋषिकेश,मनन ढींगरा

4 अप्रैल श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति तथा बदरीनाथ एवं केदारनाथ में सेवाएं देने वाली हैली शटल सेवा व चार्टर हैली कंपनियों के प्रतिनिधियों की आज देहरादून के केनाल रोड स्थित समिति कार्यालय के सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को सरल, सुगम और व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।

बैठक में इस बात पर आम सहमति बनी कि हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें भी अन्य यात्रियों के साथ समन्वयित रूप से दर्शन की सुविधा मिल सके।

मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि यात्रा से पूर्व इस प्रकार की बैठक का उद्देश्य सभी संबंधित पक्षों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना है, जिससे आम यात्री और हैली यात्री दोनों को समान रूप से लाभ मिल सके।

बैठक में दर्शन व्यवस्था, हेलीकॉप्टर से आने वाले श्रद्धालुओं की प्राथमिक जानकारी, यात्रियों का विवरण एक दिन पहले मंदिर समिति को उपलब्ध कराने, तथा मंदिर समिति और हैली ऑपरेटरों के बीच सहयोग जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, सहायक अभियंता विपिन तिवारी, मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़, बदरीनाथ के हैली नोडल अधिकारी विकास जुगराण, केदारनाथ के हैली नोडल अधिकारी सूरज जमलोकी और इंटरनेट कोऑर्डिनेटर दीपेन्द्र रावत उपस्थित रहे।

बैठक में हैलीयात्रा, रूद्राक्ष, एयरकाप्टर, थंबी, हेरिटेज, हिमालय, शिवभोले, हिमालयन रोटर्स व रिलीजियस जैसी कंपनियों के प्रतिनिधियों – आयुष, प्रदीप चौहान, कमल कटाच, अंकित वर्मा, बीके छाबड़ा, राज शाह, अभिषेक व मनीष भंडारी आदि ने भी भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *