Breaking
20 Sep 2026, Sun

श्री खाटू श्याम जी जनसाधारण सेवा ट्रस्ट द्वारा पांचवें वर्ष भी सर्बत वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन

श्री खाटू श्याम जी जनसाधारण सेवा ट्रस्ट द्वारा पांचवें वर्ष भी सर्बत वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन

हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स

8 जून श्री खाटू श्याम जी जनसाधारण सेवा ट्रस्ट (रजि.) हरिद्वार के तत्वाधान में भेल सेक्टर-4 चौराहे पर लगातार पांचवें वर्ष सर्बत वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत भीषण गर्मी में 5000 से अधिक राहगीरों को शीतल सर्बत की व्यवस्था कर राहत पहुंचाई गई।

 

समिति के अध्यक्ष सचिन कुमार चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से समाजसेवा के विभिन्न कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेता आ रहा है, जिनमें सर्बत सेवा, कांवड़ यात्रियों की सेवा, वात्सल्य वाटिका में भोजन वितरण और श्री खाटू श्याम कीर्तन आदि शामिल हैं।

 

इस मौके पर भेल के श्रमिक नेता राजबीर चौहान ने समिति की सराहना करते हुए कहा कि यह ट्रस्ट कोरोना काल से ही निरंतर समाज सेवा में जुटा हुआ है और विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर जनकल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

 

कार्यक्रम में समिति के संरक्षक राकेश चौहान, देसराज चौहान, सुमित मेहता (पूजा स्वीट्स), अध्यक्ष सचिन कुमार चौहान, सचिव संदीप कुमार, महासचिव प्रभात किशोर, कोषाध्यक्ष सुनील चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष योगेश राणा, समाजसेवी सरदार बबली, शोभन दत्ता, अनंगपाल, अंकुश चौहान, सुमित चौहान, अमित चौहान, प्रवीण बरदिया, अनुज कुमार, अखिल बंसल, राजपाल, सुनिधि चौहान, वंशिका चौहान, पृथ्वीराज चौहान सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के समापन पर सभी ने श्री खाटू श्याम का धन्यवाद किया और समाजसेवा के इस पुण्य कार्य को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *