Breaking
22 Apr 2026, Wed

शिवालिक नगर और भूपतवाला क्षेत्र में नो कंस्ट्रक्शन ज़ोन घोषित करने की तैयारी

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स चीफ एडिटर)हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की 84वीं बोर्ड बैठक गुरुवार को प्राधिकरण सभागार में आयुक्त गढ़वाल मंडल एवं प्राधिकरण अध्यक्ष विनय शंकर पांडे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, उपाध्यक्ष अंशुल सिंह सहित शासन और स्थानीय निकायों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कुल 26 बिंदुओं पर विचार किया गया, जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹34764.79 लाख के बजट को मंजूरी दी गई। उत्तराखण्ड के मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक द्वारा हरिद्वार और रुड़की महायोजना-2041 का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसे जल्द ही सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किए जाने के निर्देश दिए गए।

प्रमुख निर्णय इस प्रकार रहे:

• नगर निकाय सीमा से बाहर के ग्रामीण क्षेत्रों में मानचित्र स्वीकृति से छूट संबंधी प्रस्ताव को शासन को भेजने का निर्णय।

• रुड़की के कुछ पार्कों के सौंदर्यीकरण के लिए जिलाधिकारी से प्रस्ताव लेकर अगली बैठक में प्रस्तुति।

• श्रवणनाथ नगर, भूपतवाला, सप्तसरोवर और शिवालिक नगर में आवासीय भवनों के व्यावसायिक उपयोग पर चिंता जताई गई। इन क्षेत्रों को नो कंस्ट्रक्शन जोन घोषित करने हेतु एक माह की भवन मानचित्र स्वीकृति पर रोक लगाने का निर्णय।

• नगर निगम हरिद्वार को आवारा पशुओं की देखरेख के लिए ₹50 लाख की धनराशि और एक रेस्क्यू वाहन खरीदने की स्वीकृति दी गई।

• भू-उपविभाजन और विकास शुल्क की दरों में एकरूपता लाने का प्रस्ताव शासन को संदर्भित करने का निर्णय।

• हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लैण्ड बैंक निर्माण के लिए भूमि संयोजन योजना को मंजूरी दी गई। इस संबंध में पब्लिक नोटिस जारी किया जाएगा।

बैठक का संचालन सचिव मनीष कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर शैफाली गुप्ता (मुख्य वित्त अधिकारी), अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *