Breaking
13 Jun 2026, Sat

वीकेंड पर बढ़ी भीड़, SDRF की टीमें घाट-घाट पर तैनात, लगातार दे रहीं सुरक्षा निर्देश

ऋषिकेश:(जीशान मलिक) वीकेंड के चलते ऋषिकेश और मुनिकीरेती के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। नीम बीच, त्रिवेणी घाट समेत गंगा तटों पर भारी भीड़ को देखते हुए SDRF ने अलर्ट जारी कर दिया है। जवान संवेदनशील स्थानों पर मुस्तैदी से तैनात हैं और लगातार निगरानी कर रहे हैं।SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर वीकेंड की भीड़ और बढ़ती पर्यटक गतिविधियों को देखते हुए घाटों और नदी तटों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। SDRF की टीमें निरंतर गश्त कर पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दे रही हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें पूरी तरह तैयार हैं।

क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर लगातार घट-बढ़ रहा है। SDRF ने चेताया है कि इससे नदी का बहाव अचानक तेज हो सकता है और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। पानी के तेज बहाव में फिसलने या बह जाने का खतरा बना रहता है।SDRF ने सभी श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे नदी में अनावश्यक रूप से प्रवेश न करें। अधिक गहराई तक जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। SDRF, पुलिस, प्रशासन और ड्यूटी पर तैनात अन्य सुरक्षा टीमों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें। सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने कहा, “जनसहयोग और सतर्कता ही किसी भी दुर्घटना की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है। एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा हो सकती है।”

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *