Breaking
13 Jun 2026, Sat

‘विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026’ का हरिद्वार में आगाज,जिला स्वीप आइकॉन वैशाली शर्मा ने खुद संभाला मोर्चा

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)“एक-एक वोट से मजबूत होगा लोकतंत्र”: वैशाली शर्मा ने की शत-प्रतिशत भागीदारी रही।प्रदेश में निष्पक्ष, पारदर्शी और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने तथा सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के उद्देश्य से ‘विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026’ का हरिद्वार में विधिवत शुभारंभ हो गया है। इस महाअभियान को गति देने के लिए जिला स्वीप (SVEEP) आइकॉन वैशाली शर्मा खुद धरातल पर उतरकर मतदाताओं को जागरूक कर रही हैं और समस्त जनपद वासियों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।स्वीप आइकॉन वैशाली शर्मा ने बताया कि 8 जून से सभी बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा मतदाताओं के घर-घर जाकर ‘गणना फॉर्म’ बांटने का कार्य शुरू कर दिया गया है। मतदाताओं को फॉर्म उपलब्ध कराने और उन्हें भरने की यह पूरी प्रक्रिया आगामी 7 जुलाई तक निरंतर जारी रहेगी।

इस दौरान वैशाली शर्मा स्वयं भी घर-घर पहुंचीं और मतदाताओं को लोकतंत्र में उनके एक-एक वोट के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा, “एक मजबूत लोकतंत्र की नींव हर एक नागरिक के जागरूक वोट से ही मजबूत होती है।”

इस बार के पुनरीक्षण कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता इसका हाईटेक होना है। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता बढ़ाने के लिए तकनीक का विशेष उपयोग किया जा रहा है। मतदाताओं द्वारा भरे गए सभी गणना फॉर्मों को संबंधित BLO एक विशेष ऐप के माध्यम से पूरी तरह डिजिटल रूप में अपलोड करेंगे। इस डिजिटल प्रक्रिया से संपूर्ण डेटा सुरक्षित, पारदर्शी और त्रुटिहीन रहेगा।स्वीप आइकॉन ने जनपद वासियों को प्रेरित करते हुए अपील की कि वे एक सजग और जिम्मेदार नागरिक का परिचय दें। “इस विशेष अभियान में अपना पूर्ण योगदान देकर लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाएं,” उन्होंने कहा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *