विवेक विहार व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
हरिद्वार
विवेक विहार व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में शहर महामंत्री अमन शर्मा ने अध्यक्ष बलराम सेठ, उपाध्यक्ष आशीष वर्मा, अंकित रघुवंशी, महामंत्री ऋषभ शर्मा, कोषाध्यक्ष आदित्य बंसल, मंत्री अरुण चंदेरिया, आशीष त्यागी, संगठन मंत्री अभिनव वर्मा, समीर सक्सेना, मीडिया प्रभारी विवेक शर्मा, ऑडिटर मुकेश वर्मा और संरक्षक डॉक्टर विशाल गर्ग व प्रभात किशोर घिल्डियाल को शपथ दिलाई।

इस मौके पर नगर विधायक मदन कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं और कहा कि व्यापार मंडल समाज और स्थानीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने आशा जताई कि नई टीम व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में तत्पर रहेगी।

विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित मेयर किरण जैसल ने कहा कि व्यापारियों की भागीदारी से ही शहर का समग्र विकास संभव है। उन्होंने व्यापारियों से स्वच्छता, यातायात व्यवस्था व पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील की।
पर्यटन सलाहकार उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि हरिद्वार एक प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थल है, जहां व्यापारियों की भूमिका अहम है। उन्होंने सभी व्यापारियों को सेवा भावना और ईमानदारी से कार्य करने का संदेश दिया।
नवनियुक्त अध्यक्ष बलराम सेठ ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने व्यापारियों के हितों की रक्षा, अनुशासन और एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर विशाल गर्ग ने किया।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर, जिला महामंत्री प्रदीप कालरा, शहर महामंत्री अमन शर्मा, कोषाध्यक्ष राम अरोड़ा, प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी विजय शर्मा, तहसील अध्यक्ष राहुल कांडपाल, नागेश वर्मा, राजन सेठ, पार्षद विवेक भूषण, वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Thanks for a marvelous posting! I certainly enjoyed reading it,
you could be a great author. I will make sure to bookmark your blog and may come back sometime soon. I want to encourage that you continue your great posts,
have a nice evening!