Breaking
20 Apr 2026, Mon

विवादों में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा, लाइव स्टेज शो के दौरान दी गाली; वीडियो वायरल

देहरादून:(ज़ीशान मलिक)अपनी गायकी से लाखों दिलों पर राज करने वाले मशहूर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। हाल ही में आयोजित एक लाइव स्टेज प्रोग्राम के दौरान मासूम शर्मा ने सरेआम अपशब्दों (गाली) का प्रयोग किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री और फैंस के बीच तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि एक सार्वजनिक कलाकार को अपनी गरिमा का ध्यान रखना चाहिए।

मंच पर मौजूद नेता भी नहीं रोक पाए

जब सिंगर मंच से गाली-गलौच कर रहे थे, उस समय विधायक Umesh Sharma भी मंच पर मौजूद थे। हालांकि, इस दौरान किसी ने भी उन्हें रोकने या स्थिति को संभालने की कोशिश नहीं की, जिससे लोगों में नाराजगी और सवाल दोनों बढ़ गए हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब यह बहस छिड़ गई है कि क्या शिक्षा संस्थानों में इस तरह की घटनाएं स्वीकार्य हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर सार्वजनिक मंच से अभद्र भाषा का प्रयोग करना सही है। इस घटना ने शिक्षा के माहौल और सामाजिक मर्यादाओं पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *