Breaking
6 Jun 2026, Sat

विधायक रवि बहादुर बोले – क्षेत्रीय विकास है मेरी प्राथमिकता, बनवाला में सड़क कार्य का शुभारंभ

विधायक रवि बहादुर बोले – क्षेत्रीय विकास है मेरी प्राथमिकता, बनवाला में सड़क कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स

ज्वालापुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम बनवाला में शनिवार को लगभग 14 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग टाइल सड़कों का विधिवत उद्घाटन किया गया। विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने फीता काटकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है।

इंजी. रवि बहादुर ने कहा, “हमारी सरकार गांवों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश गांवों की सड़कों को दुरुस्त करने की योजना बनाई जा चुकी है और कार्यों की प्रगति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।”

 

उन्होंने यह भी कहा कि वह आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए हर समय तैयार हैं और जनसेवा को ही अपना धर्म मानते हैं।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान नासिर, सचिन सैनी, अशोक सैनी, प्रधान शुभम चौहान, सुमित सैनी, मिन्नी लाल, कमलजीत सिंह, संजय चौहान, सचिन चौधरी, मुस्तकीम, रिजवान, महबूब, मोहित चौहान सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त किया और सड़क निर्माण कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *